पाप छूटे और चिंता छूटे,

मन में सच्ची करुणा उमटे

जीवन को नयी दिशा मिले,

जब तेरे दर्शन करते है…

चलो सिद्धिविनायक चलते है

बाप्पा के दर्शन करते है…

सिद्धिविनायक, सिद्धिविनायक, सिद्धिविनायक देवा

करूं करूं मैं करूं करूं मैं

हर दम तेरी सेवा… (२)

साफ़ करो दिल माथा टेको

गणराया की आंखे़ देखो

दादर में हर दर्द की दवा

जो कहे दो जय गणेश देवा

शरण में जाओ कहो उसे हम

जीवन अर्पण करते है

चलो सिद्धिविनायक चलते है

बाप्पा के दर्शन करते है…

सिद्धिविनायक, सिद्धिविनायक, सिद्धिविनायक देवा

करूं करूं मैं करूं करूं मैं

हर दम तेरी सेवा… (२)
- संजय वि. शाह ‘शर्मिल’

VN:F [1.9.10_1130]
Rating: 0.0/10 (0 votes cast)
VN:F [1.9.10_1130]
Rating: 0 (from 0 votes)
Related Posts with Thumbnailspixelstats trackingpixel